Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

देवास, छिंदवाड़ा सहित एमपी के 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 43 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम बन रहा है जिसकी वजह से मानसून (Monsoon in MP) में गति आई है। आज इसके सागर संभाग के कुछ और जिलों, ग्वालियर-चंबल संभाग में आगे बढ़ने की संभावना है। इधर मौसम विभाग ने सात जिलों देवास, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, हरदा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 43 जिलों में झंझावात, वज्रपात और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, नर्मदापुर, शाजापुर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन और भोपाल में तेज तेज हवाओं और आंधी चलने के साथ बारिश (Rain Alert in Madhya Pradesh) के आसार हैं। रतलाम, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा जिलों में भी बारिश (Madhya Pradesh Weather Update) हो सकती है।

इंदौर का मौसम

मंगलवार को दिन में धूप निकली और दोपहर में बादल भी छाए। शाम को घने काले बादल छाए और शहर में कुछ देर के लिए बौछारें पड़ी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर (MP ka Mausam) में बादल छाएंगे और छिट-पुट बारिश होने की संभावना है।

भोपाल का मौसम

राजधानी में बुधवार को मौसम सुहाना रहने के आसार हैं। दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लोगों को उसम से राहत मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply