Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

दुष्कर्म के केस में शादी का वादा कर समझौता करवाया, पीड़िता से दोबारा संबंध बनाकर पलट गया, केस दर्ज

 

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में वादे से मुकरने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि पहले दर्ज दुष्कर्म केस में आरोपित ने शादी का भरोसा देकर समझौता कराया, लेकिन बाद में दोबारा युवती को झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर पलट गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित युवक और उसकी बहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गैस राहत कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में सलमान अहमद ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और आरोपित ने शादी करने की सहमति दे दी थी। हालांकि, वह लगातार शादी टालता रहा।

पीड़िता के अनुसार 10 जून 2024 को आरोपित अपनी बहन असमा के साथ उसके घर पहुंचा। असमा ने युवती को भरोसा दिलाया कि परिवार शादी के लिए तैयार है।

इसके बाद सलमान ने दोबारा शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए, लेकिन बाद में फिर मुकर गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दायर किया।

कोर्ट के निर्देश पर निशातपुरा पुलिस ने आरोपित सलमान पर दुष्कर्म और उसकी बहन असमा पर सहयोग करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply