Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

उज्जैन से 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे भाजपा नेता, PM की अपील दरकिनार

 

भोपाल में निगम-मंडलों के नवनियुक्त भाजपा नेताओं के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सैकड़ों वाहनों के काफिले पहुंचे। इससे ट्रैफिक जाम लगा और इंटरनेट मीडिया प …और पढ़ें

उज्जैन से 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे भाजपा नेता, PM की अपील दरकिनार

भाजपा नेता की वजह से लगा जाम। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. भाजपा नेताओं के काफिलों से भोपाल शहर में भारी ट्रैफिक जाम लगा
  2. सौभाग्य सिंह के साथ सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला पहुंचा
  3. भोपाल ई-रिक्शा से पहुंचे नेता के पीछे दर्जनों वाहन चलते रहे लगातार

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की है, लेकिन भाजपा नेता ही इस पर अमल करने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में विभिन्न निगम-मंडलों में नियुक्त नेताओं ने भोपाल में आकर पदभार ग्रहण करने के औपचारिक कार्यक्रम में ही सैकड़ों वाहनों की लाइन लगा दी।

मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह उज्जैन से भोपाल 200-250 गाड़ियों के साथ पहुंचे। लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह खुद तो ई-रिक्शा से चल रहे थे, लेकिन उनके समर्थकों का रेला वाहनों के साथ उनके पीछे-पीछे चल रहा था। इससे जहां सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा, वहीं इंटरनेट मीडिया पर इसकी जमकर खिंचाई हुई।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। नवनियुक्त नेताओं ने पदभार ग्रहण के लिए भोपाल आना शुरू किया तो शक्ति प्रदर्शन की होड़ भी साथ आई। सोमवार शाम चार बजे सौभाग्य सिंह का काफिला भोपाल में घुसा तो देखने वाले हैरान रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस काफिले में कारों की संख्या 200-250 के आसपास थी। हालांकि पुलिस 60-70 गाड़ियों के काफिले की बात ही स्वीकार कर रही है।

सौभाग्य सिंह की वजह से ट्रैफिक हुआ जाम

  • अधिकारियों ने बताया कि पाठ्यपुस्तक निगम ने वाहनों को पार्क करने के लिए केंद्रीय विद्यालय के सामने मैदान में अनुमति ली थी। सौभाग्य सिंह और उनके समर्थक भाजपा कार्यालय पहुंचे, तो यहां ट्रैफिक जाम हो गया। यही नहीं, काफिले के वाहन भारत भवन के सामने वाली सड़क पर भी पार्क हुए थे, जिसकी वजह से वहां रास्ता संकरा हो गया।
  • बता दें कि उज्जैन के मंगरोला गांव के निवासी सौभाग्य सिंह ठाकुर शासकीय स्कूल में शिक्षक थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं और विद्या भारती में सक्रिय रहे। वे विद्या भारती के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दिखावे के लिए ई-रिक्शा चुना लेकिन लाव-लश्कर साथ रहा

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। वह अपने निवास से ई-रिक्शा पर सवार होकर निकले। उनके पीछे उनके समर्थक दर्जनों कारों और बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। खादी ग्रामोद्योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी भी पदभार ग्रहण करने पहुंचे तो समर्थकों की भारी भीड़ साथ रही। उनके साथ 60 गाड़ियों का काफिला था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply