Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमा, त्यौहारों में प्रभावित हो सकता है कारोबार, व्यापारी चिंतित

 

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में निर्माणााधीन एलिवेटेड ब्रिज का काम मंद गति से चलने से बाजार में ट्रेफिक अव्यवस्थित हो गया है। आवाजाही प्रभावित होने से व…और पढ़ें

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमा, त्यौहारों में प्रभावित हो सकता है कारोबार, व्यापारी चिंतित

एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के कारण संत हिरदाराम नगर स्टेशन की ओर जाने वालों को परेशान होना पड़ रहा है।

HighLights

  1. कॉन्क्रीट विंग लगाने के काम में विलंब
  2. बाजार के कई कट प्वॉइंट बंद किए गए
  3. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में निर्माणााधीन एलिवेटेड ब्रिज का काम मंद गति से चलने से बाजार में ट्रेफिक अव्यवस्थित हो गया है। आवाजाही प्रभावित होने से व्यापारियों को त्यौहारी सीजन में कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। डबल डेकर एलिवेटेड ब्रिज के पिल्लरों पर आधुनिक तकनीक से कांक्रीट विंग लगाने का काम दो माह पहले शुरू हुआ था। ब्रिज 93 पिल्लरों पर खड़ा किया जा रहा है। अभी तक केवल 12 पिल्लरों पर ही कांक्रीट विंग लगाए गए हैं।

हलालपुर छोर से विंग लगाने का काम प्रारंभ हुआ था। अभी तक यह बैरागढ़ थाने तक भी नहीं पहुंच सका है। ब्रिज का निर्माण लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा की निगरानी में मुंबई की एक कंपनी कर रही है। इस ब्रिज का निर्माण सिंगल पिल्लर योजना के तहत किया जा रहा है। हलालपुर बस स्टेंड के निकट तक इसका विस्तार किया गया है। सीहोर नाका स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट के निकट तक निर्माण करने का प्रस्ताव है। काम मंद गति से चलने के कारण व्यापारी चिंतित हैं।

 

कट प्वाइंट बंद, आवाजाही में परेशानी

ब्रिज निर्माण का काम इस समय चंचल चौराहा छोर पर चल रहा है। यह चौराहा बैरागढ़ की सर्वाधिक आवाजाही वाला है। काम मंद गति से होने के कारण यहां आसपास के इलाके का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्टेशन चौराहे सहित कई कट प्वाइंट से आवाजाही प्रभावित हो रही है। व्यापारियों का कहना है कियदि यही हाल रहा तो त्यौहारों में परेशानी होगी।

थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी का कहना है कि एलिवेटेड ब्रिज बनने से भविष्य में हमें सुविधा होगी लेकिन संबधित कंपनी को निर्माण के दौरान भी व्यापारियों की चिंता करनी चाहिए। संघ इस संबंध में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply