Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में मंदिर जाते समय 9 साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म की कोशिश; सेकंड हैंड बाइक से पहचान कर पुलिस ने दबोचा

 

महिला संबंधी अपराध में आरोपी दस साल की जेल काट चुका है। 11 साल बाद फिर बच्ची को बनाया निशाना।

भोपाल में मंदिर जाते समय 9 साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म की कोशिश; सेकंड हैंड बाइक से पहचान कर पुलिस ने दबोचा

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  2. महिला अपराध में 10 साल की सजा काट चुका आरोपी 11 साल बाद फिर वारदात में शामिल
  3. सेकेंड हैंड बाइक के सुराग से पुलिस तीन दिन में आरोपी तक पहुंची

भोपाल। अशोकागार्डन क्षेत्र में नौ साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वह बच्ची को अपने किराये के कमरे पर भी लेकर गया था। वहां पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन मकान मालिक महिला के पूछताछ करने पर वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका।

 

उसने बच्ची से पानी मांगने के बहाने बातचीत की और फिर उसके पिता का दोस्त बनकर उसे घुमाने ले गया। करीब छह घंटे तक घुमाने के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो बच्ची के विरोध करने पर छोड़कर भाग निकला था।

अशोकागार्डन पुलिस ने तब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक के जरिए पुलिस आरोपित तक पहुंची है। आरोपित सैकेंड हैंड बाइक से बच्ची को लेकर घूम रहा था। उसने करीब एक महीने पहले किसी डीलर से बाइक खरीदी थी।- विजय भामरे, एसआई, थाना, अशोकागार्डन

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply