1984 गैस त्रासदी के पीड़ितों को बेहतर इलाज देने के लिए मध्यप्रदेश शासन के गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग ने भोपाल स्थित अस्पतालों में संविदा आधार पर एमबी…और पढ़ें

भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों के इलाज के लिए 50 संविदा डॉक्टरों की होगी भर्ती
HighLights
- भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज के लिए बड़ी पहल
- भोपाल के तीन अस्पतालों में मिलेगी पोस्टिंग
- एससी-एसटी-ओबीसी के लिए आरक्षित रहेंगे पद
भोपाल। 1984 गैस त्रासदी के पीड़ितों को बेहतर इलाज देने के लिए मध्यप्रदेश शासन के गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग ने भोपाल स्थित अस्पतालों में संविदा आधार पर एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती का फैसला किया है। विभाग कुल 50 चिकित्सा अधिकारी नियुक्त करेगा। जिससे गैस राहत उमरावदुला कालोनी, कमला नेहरू चिकित्सालय और जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल में रिक्त पदों पर संविदा आधार पर डाक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
कुल 50 पदों में से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 25 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद आरक्षित रहेंगे। शेष पद अनारक्षित श्रेणी के लिए रहेंगे।
नई नियुक्तियों से बढ़ेगा ओपीडी का समय
जानकारी के अनुसार गैस पीड़ित आज भी सांस, आंख और त्वचा संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। डाक्टरों की कमी के कारण तीनों अस्पतालों में ओपीडी और इलाज में दिक्कत आ रही थी। नई नियुक्तियों से ओपीडी का समय बढ़ेगा और मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा।




