Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया गया पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सीएम डॉ. मोहन यादव अब खुद इसे देखेंगे

 

Minister Lakhhan Patel: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया है।

 

MP में राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया गया पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सीएम डॉ. मोहन यादव अब खुद इसे देखेंगे

मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री लखन पटेल।

HighLights

  1. सीएम के पास पहले से ही गृह, सामान्य प्रशासन सहित 11 विभाग हैं
  2. लखन पटेल को आनंद विभाग का प्रभार दिया गया है
  3. लखन पटेल ने कहा कि विभाग देना सीएम का विशेषाधिकार

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। उनके पास गृह, सामान्य प्रशासन सहित 11 विभाग हैं। वहीं, पटेल को आनंद विभाग दिया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विकास सरकार की प्राथमिकता में है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभाग कई योजनाएं संचालित कर रहा है। गोशालाओं के विस्तार के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सहकारी समितियों के विस्तार के साथ कई कदम उठाए जा रहे हैं।

उधर, लखन पटेल ने विभाग वापस लिए जाने पर कहा कि किसे कौन सा विभाग देना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुझसे यह विभाग क्यों लिया गया, पता नहीं। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने विभाग परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर दी है।

 

सीएम डॉ. मोहन यादव के पास यह विभाग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी और ऐसे सभी विभाग जो किसी मंत्री को न सौंपे गए हों।

दमोह की पथरिया सीट से विधायक हैं लखन पटेल, बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए

मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री लखन पटेल दमोह जिले की पथरिया सीट से दूसरी बार भाजपा के विधायक बने। कॉलेज में पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक दमोह में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति का रूख किया। इसके बाद वे दमोह में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष बनाए गए थे। 2013 में लखन पटेल ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2018 के चुनाव में उन्हें हार मिली। 2023 में एक बार फिर उन्हें टिकट मिला और फिर से उन्होंने जीत हासिल की।

naidunia_image

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply