Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मिक्स्ड लैंड यूज नियमों में बदलाव करने की तैयारी में एमपी सरकार, अब कॉलोनियों में खुल सकेंगे अस्पताल, होटल और उद्योग

 

मध्य प्रदेश सरकार अपने लैंड यूज नियमों में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है। इस नए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क के लागू होने से नए प्रोजेक्ट्स क…और पढ़ें

मिक्स्ड लैंड यूज नियमों में बदलाव करने की तैयारी में एमपी सरकार, अब कॉलोनियों में खुल सकेंगे अस्पताल, होटल और उद्योग

नए आवासीय क्षेत्रों में मिक्स्ड लैंड यूज को मंजूरी मिलने की तैयारी (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. नए आवासीय क्षेत्रों में मिक्स्ड लैंड यूज को मंजूरी
  2. नए नियमों से खुलेंगे अस्पताल, होटल और उद्योग
  3. शहरी योजनाकारों ने इस नीति पर चिंता जताई है

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अपने लैंड यूज नियमों में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है। नए नियमों के तहत अब केवल प्रतिबंधित गतिविधियों की एक लिस्ट जारी की जाएगी, जिसका मतलब है कि जिन कामों पर रोक नहीं है, उन सभी को आवासीय क्षेत्रों में संचालित करने की अनुमति मिल सकेगी।

इस नए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क के लागू होने से नए प्रोजेक्ट्स की आवासीय कॉलोनियों में अस्पताल, होटल, कोचिंग सेंटर और रेस्त्रां के साथ-साथ प्रदूषण न फैलाने वाले छोटे उद्योगों को भी स्थापित किया जा सकेगा।

शहरी योजनाकारों ने इस नीति पर जताई चिंता

यह बदलाव केवल नए विकसित होने वाले क्षेत्रों (ग्रीन फील्ड एरिया) पर ही प्रभावी होगा और पहले से बसे हुए इलाकों या पुरानी कॉलोनियों के स्वीकृत लेआउट में कोई फेरबदल नहीं करेगा। हालांकि, शहरी योजनाकारों ने इस नीति पर चिंता जताई है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply