पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किसानों की आवाज सुनने की अपील करते हुए आंदोलन के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर साधा निशाना। फाइल फोटो।
HighLights
- जीतू पटवारी का दावा, किसान क्रांति पदयात्रा भोपाल पहुंची
- 5 हजार से अधिक किसान राजधानी में आंदोलन कर रहे हैं
- आंदोलन के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दावा किया कि नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा औबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील होते हुए भोपाल पहुंच गई है तथा पांच हजार से अधिक किसान राजधानी की सड़कों पर हैं।
पटवारी ने कहा कि किसान मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे हैं और प्रदेश के हर नागरिक को किसानों की मांगों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
पोस्ट में उन्होंने किसानों की प्रमुख मांगें भी गिनाईं। इनमें मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद, एमएसपी की कानूनी गारंटी, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना, अमेरिका के साथ ट्रेड डील रद्द करना तथा किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग शामिल है।





