Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने देर रात जहां तलवार लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने उसी सड़क पर निकाला ‘अदनान बच्चा’ का जुलूस

 

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में देर रात एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तलवार लहराकर इलाके में दहशत फैलाई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश अदनान बच्…और पढ़ें

हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने देर रात जहां तलवार लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने उसी सड़क पर निकाला 'अदनान बच्चा' का जुलूस

जहां दहशत फैलाई, पुलिस ने वहीं बदमाश का जुलूस निकाला (AI तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अदनान बच्चा को गिरफ्तार किया है
  2. अदनान आधी रात को बना रहा था खौफ का माहौल
  3. जहां दहशत फैलाई, पुलिस ने वहीं बदमाश का जुलूस निकाला

भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में देर रात एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तलवार लहराकर इलाके में दहशत फैलाई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश अदनान बच्चा (19) को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया।

पुलिस ने बरामद की तलवार

उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी इलाके में आरोपित का पैदल जुलूस निकालकर लोगों को कानून का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे अदनान हाथ में तलवार लेकर सड़क पर घूम रहा था। वह राहगीरों को धमकाते हुए इलाके में भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply