Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में महिंद्रा शोरूम की पार्किंग से स्कॉर्पियो चोरी, सर्विस के बाद लेने पहुंचे ग्राहक को नहीं मिली गाड़ी

 

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा के सीआई ऑटोमोटर्स शोरूम की पार्किंग से करीब 11.75 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया ह…और पढ़ें

 

भोपाल में महिंद्रा शोरूम की पार्किंग से स्कॉर्पियो चोरी, सर्विस के बाद लेने पहुंचे ग्राहक को नहीं मिली गाड़ी

फोटो एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. महिंद्रा के सीआई ऑटोमोटर्स शोरूम की पार्किंग से 11.75 लाख रुपये की स्कॉर्पियो चोरी
  2. सर्विस पूरी होने के बाद गाड़ी लेने पहुंचे ग्राहक को पार्किंग में वाहन नहीं मिला
  3. अशोका गार्डन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा के सीआई ऑटोमोटर्स शोरूम से स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। सर्विस और बॉडी रिपेयर का काम पूरा होने के बाद जब वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेने शोरूम पहुंचा तो पार्किंग से वाहन गायब मिला।

घटना के बाद शोरूम प्रबंधन और ग्राहक दोनों सकते में आ गए।

सर्विसिंग के लिए छोड़ी थी गाड़ी

जानकारी के अनुसार चोरी हुई स्कॉर्पियो की कीमत करीब 11.75 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन को सर्विसिंग और बॉडी रिपेयर के लिए शोरूम में रखा गया था। निर्धारित समय पर वाहन लेने पहुंचे ग्राहक को पार्किंग में उसकी स्कॉर्पियो नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply