रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि भोपाल-इंदौर समेत मध्य इलाकों में धूप-छांव के बीच बौछारें पड़ीं। शाम स…और पढ़ें

MP Weather 3rd August: भोपाल-इंदौर समेत 26 जिलों में तेज बारिश
भोपाल। रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि भोपाल-इंदौर समेत मध्य इलाकों में धूप-छांव के बीच बौछारें पड़ीं। शाम साढ़े पांच बजे तक इंदौर में पांच मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। आसमान पर छाए बादलों के कारण प्रदेश का मौसम सुहाना है।
मौसम विभाग का अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर।
- येलो अलर्ट: भोपाल, इंदौर, सीहोर, विदिशा, देवास, धार, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर और कटनी।
अधिकतम तापमान की बात करें भोपाल का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ सीधी से होकर गुजर रही है। साथ ही राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। चार अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बेहद मजबूत रहने वाली हैं।




