Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में ऑटो से उतरी महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से लूट, बाइक सवार तीन बदमाश बैग लेकर फरार

 

पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति की झपटमारी का मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ…और पढ़ें

भोपाल में ऑटो से उतरी महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से लूट, बाइक सवार तीन बदमाश बैग लेकर फरार

भोपाल में लूट की घटना का एआई फोटो।

HighLights

  1. प्रभात चौराहे पर वारदात, बैग में मंगलसूत्र।
  2. अंगूठी समेत 70 हजार का सामान भी था।
  3. आरोपितों की पहचान कर तलाश जारी है।

भोपाल। प्रभात चौराहे पर आटो से उतर रही महिला कंप्यूटर आपरेटर से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। आटो चालक ने बीच रास्ते पर महिला को उतार दिया था और वह दूसरे आटो की तलाश रही थी। तबी बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए।

वारदात के स्थान से कुछ ही दूर पुलिस और यातायात विभाग का चेकिंग प्वाइंट भी रहता है। घटना के बाद ऐशबाग थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गौतम नगर निवासी संध्या मालवीय चेतक ब्रिज के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं।

 

शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अशोका गार्डन से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। रास्ते में चालक ने अन्य सवारी नहीं मिलने का हवाला देते हुए उन्हें बीच रास्ते ही उतार दिया। इसके बाद संध्या दूसरे आटो का इंतजार करते हुए सड़क किनारे आगे बढ़ीं।

इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले तीनों आरोपित तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। बैग में सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की बिछिया, नकदी, दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान रखा था।

पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति की झपटमारी का मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी संदीप पवार का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply