Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

सीहोर से भोपाल लाया गया था ‘एनालॉग पनीर’; 60 किलो संदिग्ध पनीर सीज, कई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश

 

भोपाल । शहर में एनालॉग पनीर और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सोनागिरि स्थित गोपाल डेयरी में दबिश देकर टीम ने 60 किलो पनीर जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये है।

पनीर की गुणवत्ता और स्वरूप संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना जांच के लिए लिया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट ही तय करेगी कि पनीर मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

एनालॉग पनीर की सूचना मिली

विभाग को सूचना मिली थी कि सीहोर से एनालॉग पनीर बिक्री के लिए गोपाल डेयरी लाया गया है। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पनीर की पूरी मात्रा जब्त कर ली।

कार्रवाई के दौरान क्वालिटी स्वीट्स, सोनागिरि-रायसेन रोड से केक और बांके बिहारी जनरल स्टोर से इडली इंस्टेंट मिक्स का नमूना लिया गया।

कई दुकानों से लिए सेंपल

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा टीम ने एनकेके फूड्स, बृजराज सुपर स्टोर, शिखा ग्रीन्स, अर्बन बेकरी और राम एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। कोलार और बावड़िया कलां क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

विभाग अब खाद्य गुणवत्ता, मिलावट, स्वच्छता और लाइसेंस-पंजीयन की जांच के साथ एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर विशेष निगरानी रख रहा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। – शिवराज पावक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply