स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश शनिवार को जारी कर दिए। इनमें माध्यमिक शिक्षक (हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक…और पढ़ें

MP के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को मिले नए शिक्षक (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)
HighLights
- स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के जारी किए आदेश
- माध्यमिक शिक्षक के 4067 और प्राथमिक शिक्षक के 950 पदों पर भर्ती
- कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा के आधार पर विभाग ने की नियुक्तियां
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश शनिवार को जारी कर दिए। इनमें माध्यमिक शिक्षक (हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल), माध्यमिक शिक्षक (गायन-वादन) के 4067 एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य एवं गायन-वादन) के 950 अभ्यर्थी शामिल हैं।
प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इस कड़ी में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जो भर्ती की गई थी, उसके आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई, शिक्षकों से जताई ये उम्मीदें
स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक (हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल), माध्यमिक शिक्षक (गायन-वादन) के कुल 4067 एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य एवं गायन-वादन) के पदों पर 950 अभ्यर्थियों के नियुक्तियों आदेश 3 एवं 4 जुलाई 2026 को जारी किए… pic.twitter.com/lWyBbw5N0G
— Uday Pratap Singh (@udaypratapmp) July 4, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने उम्मीद जताई कि नव-नियुक्त शिक्षक अपने ज्ञान, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।




