एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम
फर्जी IAS तृप्ति सिंह ठगी मामला: जांच के नाम पर घूस मांगने वाले ASI मनोज शर्मा और हवलदार लाइन अटैच, पीड़िता को झूठे केस में फंसाने की दी थी धमकी
भोपाल: राजधानी के चर्चित फर्जी IAS तृप्ति सिंह ठगी मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैतूल निवासी युवती ख्याति से फर्जी IAS के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच के दौरान बागसेवनिया थाने के एएसआई (ASI) मनोज शर्मा पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद डीसीपी जोन-2 विकास शहवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर को लाइन अटैच कर दिया है।
मुख्य बिंदु (Highlights)
-
रिश्वत न देने पर झूठे केस में फसंसाने की धमकी: बैतूल निवासी पीड़िता ख्याति ने नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज शर्मा ने पैसे मांगे और मना करने पर तृप्ति के खाते से ख्याति के खाते में आए कुछ पैसों को आधार बनाकर उसे ही मामले में सह-आरोपी बनाने की धमकी दी।
-
पुलिसकर्मियों पर लाइन अटैच की कार्रवाई: पीड़िता द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से की गई शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद डीसीपी जोन-02 विकास शहवाल ने बागसेवनिया थाने के एएसआई मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर को तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया है। अब इन दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे रिश्वतखोरी के आरोपों की भी विभागीय जांच की जा रही है।
-
फर्जी IAS तृप्ति पर एक और मामला दर्ज: एमडीटी (MPT) के होटल-रिसॉर्ट की लीज और नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी IAS तृप्ति सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ख्याति की शिकायत पर बागसेवनिया थाने में तृप्ति के खिलाफ तीसरा आपराधिक मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
-
वायरल वीडियो से खुला था राज: गौरतलब है कि तृप्ति सिंह का दो अन्य युवतियों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे खुद को IAS बताकर रोब झाड़ती नजर आई थीं। पुलिस अब इस पूरे रैकेट और इसमें संलिप्त अन्य पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है।




