एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) डिजिटल टीम / भोपाल-उज्जैन डेस्क
उज्जैन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को बताया राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम प्रतीक
भोपाल/उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से इस कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के विजन को सुना। इसके बाद उन्होंने “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत “सेवा ज्योति कलश यात्रा” की मशाल जलाकर इसकी शुरुआत की।
मुख्य बिंदु (Highlights)
-
सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।
-
21वीं सदी भारत की: मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि पीएम मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की भविष्यवाणी अब साकार हो रही है कि 21वीं सदी भारत की होगी। राम मंदिर का निर्माण और समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम नए भारत की तस्वीर बयां करते हैं।
-
धार्मिक पर्यटन और बदलते मध्यप्रदेश की तस्वीर: सीएम यादव ने कहा कि उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व गति मिली है। बीते वर्ष अकेले उज्जैन में करीब 7 करोड़ और पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचे, जो बदलते और आगे बढ़ते मध्यप्रदेश का प्रमाण है।
-
सबका साथ, सबका विकास: मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उनके इस सेवा और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है।




