एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)
भोपाल / क्राइम डेस्क
भोपाल में दर्दनाक हादसा: पति से विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने नेशनल हाईवे-46 पर खुद को लगाई आग, हमीदिया अस्पताल में मौत
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के साथ हुए मामूली विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने नेशनल हाईवे-46 पर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु (Highlights)
-
सोशल मीडिया से हुई थी शादी: मृतका की पहचान छिंदवाड़ा निवासी दीपाली प्रजापति (20 वर्ष) के रूप में हुई है। करीब छह महीने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान रोहित कुशवाह से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया था। शादी के बाद से दंपती भोपाल के करोंद स्थित पूजा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। दीपाली हाल ही में 17 अक्टूबर को ग्वालियर से भोपाल लौटी थी।
-
चाय पीने के बाद रास्ते में हुआ विवाद: पुलिस जांच के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात रोहित अपनी पत्नी दीपाली को बाइक पर घुमाने और चाय पिलाने ले गया था। लौटते समय बायपास रोड पर प्रिंस ढाबे के सामने किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
-
खुद को लगाई आग और पति के हाथ झुलसे: विवाद बढ़ने पर दीपाली ने बाइक रुकवाई और अपने बैग में रखी ज्वलनशील सामग्री डालकर खुद को आग लगा ली। पत्नी को आग की लपटों में घिर देख पति रोहित ने अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ भी झुलस गए। राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।




