इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सपर किंग्स को 1 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को (2 रन) 13वें ओवर में ईशान किशन ने रन आउट किया। वहीं, शेन वॉटसन 59 गेंदों में 80 रन बनाने के बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद चेन्नई आखिरी 2 बॉल में 4 रन नहीं बना पाया और मुंबई चैम्पियन बन गया।
मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2, जबकि क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए,मुंबई की ओर से कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा नाबाद 41 रन बनाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 14 गेंद पर 15, डीकॉक ने 17 गेंद पर 29 और सूर्यकुमार ने 17 गेंद पर 15 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 7 गेंद पर 7 रन ही बना पाए। हार्दिक पंड्या 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था। उस समय पंड्या 4 रन पर खेल रहे थे। राहुल चाहर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वे अपने भाई दीपक चाहर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए
इमरान ताहिर इस सीजन में सबसे ज्यादा 26 विकेट लेके पर्पल कैप अपने नाम करा. वही ऑरेंज कैप डेविड वार्नर 692 ने जीता।
