बैतूल। आजादी के 75 वंे वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में 75 लाख और बैतूल जिले में देड लाख पौधा रोपण करेगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला कार्यालय विजय भवन में युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से गांधी जयंती 2 अक्टुबर तक भाजपा सेवा पखवाडा मना रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाडा के तहत पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठ भी कार्यक्रम करेगें। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे देश में पौधारोपण और रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि बैतूल जिले में पौधारोपण हेतू युवा मोर्चा द्वारा पंचायत स्तर तक टीम का गठन किया गया। जो पौधारोपण के साथ संरक्षण का कार्य करेगी। उन्होेने बताया कि पौधारोपण सभी प्रजातियो का और फलदार व छायादार पौधो का किया जाएगा। श्री शुक्ला ने बताया कि अभियान तीन चरणो में होगा जिसमें प्रत्येक चरण में पूरे प्रदेश में 25-25 लाख और जिले में 50-50 हजार पौधे लगाए जाएगें। अभियान की शुरूवात 11 सिंतबर से कर दी गई। शुभारंभ अवसर पर प्रत्येक मंडल में 100-100 पौधे लगाए गए। पत्रकार वार्ता में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने अभियान की कार्ययोजना की संक्षिप्त जानकारी दी।
Related Articles
विदेशी मीडिया के निशाने पर ‘भारत के प्रधान’: अपमानजनक टिप्पणियों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर किरकिरी, क्या फिर सुलग रही है ‘एपस्टीन फाइल्स’ की आग?
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजराइल यात्रा और वहां हुए रक्षा समझौतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। पश्चिमी मीडिया के कई बड़े संस्थानों ने भारत की विदेश नीति पर प्रहार करते हुए ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल किया है जिसने राजनयिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया […]
Sanctions Won’t Hurt Myanmar’s Brutal Leaders, Activists Say. Here’s What Could
The U.S. imposed new sanctions on senior leaders of Myanmar’s military junta on Monday—the eve of the one-year anniversary of their overthrow of the country’s democratically elected government and imprisonment of its leader, Aung San Suu Kyi. The U.S., joined by the U.K., and Canada, announced sanctions on officials who helped prosecute Aung San Suu […]
राहुल गांधी के फोटो एडिट मामले में इंग्लिश कोचिंग संचालक पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन।कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट को ले कर विगत दिनों कोंग्रेस आईटी सेल ने एसपी को लिखित शिकायत की थी बताया जा रहा है ।की राहुल गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए दाढ़ी और टोपी लगा दी गई थी और फेसबुक पर टिप्पणी की गई थी। इसके खिलाफ आईटी सेल के […]



