Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

अब इंदौर से दक्षिण की राह होगी आसान, नर्मदा पर बन रहा 1275 मीटर लंबा ब्रिज

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा तैयार किए जा रहे इस कारिडोर के बलवाड़ा से धनगांव के बीच का काम अब अंतिम चरणों की ओर है। …और पढ़ें

अब इंदौर से दक्षिण की राह होगी आसान, नर्मदा पर बन रहा 1275 मीटर लंबा ब्रिज

अब दक्षिण की राह होगी आसान। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. इंदौर और एदलाबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर
  2. नर्मदा पर दिखेगा 1275 मीटर लंबा भव्य पुल
  3. 30 पिलर और LED लाइटों से होगा जगमग

भोपाल। इंदौर-एदलाबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा तैयार किए जा रहे इस कारिडोर के बलवाड़ा से धनगांव के बीच का काम अब अंतिम चरणों की ओर है। करीब 40.4 किलोमीटर लंबी यह सड़क न केवल सफर को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार के नए रास्ते भी खोलेगी।

नर्मदा नदी पर बनेगा 1,275 मीटर लंबा भव्य पुल

इस प्रोजेक्ट का सबसे आकर्षक हिस्सा नर्मदा नदी पर बन रहा 1,275 मीटर लंबा पुल है। 30 पिलर पर टिके इस विशाल पुल को खास पहचान देने के लिए इसमें आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही इसकी बनावट में स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

आधुनिक इंजीनियरिंग और सुरक्षा मानकों का मेल

एनएचएआइ के अनुसार इस फोरलेन हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। एनएचएआइ के अनुसार एक 480 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया गया है। वाहनों के निकलने के लिए अंडरपास और बड़े पुलों का जाल बिछाया गया है। सड़क को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से तैयार किया गया है ताकि दुर्घटनाओं का खतरा कम हो।

दक्षिण भारत से सीधा संपर्क और आर्थिक लाभ

इस कारिडोर के चालू होने से इंदौर का दक्षिण भारत से सीधा और बेहतर संपर्क हो जाएगा। इससे समय की बचत तो होगी ही, साथ ही क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही आम जनता इस हाईटेक सड़क का लाभ उठा सकेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply