Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के बड़े तालाब पर प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक… VIP रोड पर रसूखदारों के निर्माण चिह्नित, राज्यमंत्री के बंगले पर भी लगा पीला निशान

 

बुधवार को तालाब की सीमा तय करने वीआइपी रोड पर पहुंचे राजस्व अमले ने नगर निगम का सेल्फी प्वाइंट, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के निवासरत बंगले का ह …और पढ़ें

भोपाल के बड़े तालाब पर प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक... VIP रोड पर रसूखदारों के निर्माण चिह्नित, राज्यमंत्री के बंगले पर भी लगा पीला निशान

बड़े तालाब पर प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक

HighLights

  1. भोपाल: बड़े तालाब के कैचमेंट में रसूखदारों के अतिक्रमण पर लगे पीले निशान
  2. राज्यमंत्री के बंगले और नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट सहित कई निर्माण चिह्नित
  3. कलेक्टर बोले- शहरी क्षेत्र में 50 मीटर दायरे के सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे

भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में कई रसूखदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार को तालाब की सीमा तय करने वीआइपी रोड पर पहुंचे राजस्व अमले ने नगर निगम का सेल्फी प्वाइंट, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के निवासरत बंगले का हिस्सा सहित एक दर्जन से अधिक निर्माण चिह्नित किए हैं। साढ़े तीन घंटे तक चले सीमांकन के बाद इनमें पीले निशान लगाए गए। दरअसल एनजीटी की सख्ती और सांसद आलोक शर्मा की अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद तालाब का सीमांकन शुरू किया गया है।

VIP रोड पर एक दर्जन से अधिक निर्माण चिह्नित

बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) वृत्त क्षेत्र में बुधवार को नायब तहसीलदार, आरआइ, पटवारी, नगर निगम और टीएंडसीपी के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इसमें बड़ा तालाब के 50 मीटर कैचमेंट क्षेत्र में केके हाउस, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के बंगले का हिस्सा, काले खां, रशीद व मुनीर, मोहम्मद अफजल खान, डा. राजीव सिंह, शोएब दस्तगीर (सुपर बिल्डर) के मकान, नगर निगम का सेल्फी प्वाइंट, दो अन्य मकान तथा एक धार्मिक स्थल की बाउंड्री व गेट सहित कई निर्माण चिह्नित किए गए। अब सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज पेश करने का समय दिया जाएगा।

 

चार सर्वे के बाद भी अब तक तय नहीं हो सकी थी सीमा

बड़ा तालाब के कैचमेंट में पसरे अतिक्रमणों को हटाने की 10 साल में एक बड़ी कार्रवाई भदभदा झुग्गी बस्ती के 386 घरों को हटाने की हुई थी, जबकि वर्ष 2016 से अब तक चार बार सर्वे हुआ, लेकिन सीमा तय नहीं हो सकी। मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि बड़ा तालाब के सीमांकन की शुरुआत बैरागढ़ वृत्त से हुई है। हुजूर, टीटीनगर, शहर वृत्त में भी सीमांकन होगा। शहरी क्षेत्र में 50 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर दायरे में आने वाले सभी निर्माण हटाए जाएंगे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply