Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में अस्पताल में भर्ती डिप्टी रेंजर के घर का ताला तोड़कर पांच लाख नकद और 15 तोला सोना चोरी

 

भोपाल के निशातपुरा में चोरों ने अस्पताल में भर्ती डिप्टी रेंजर के सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर ताला तोड़कर अलमारी से 5 लाख नकद और 15 लाख से ज्याद …और पढ़ें

HighLights

  1. डिप्टी रेंजर के घर का ताला तोड़कर चोरी
  2. सूने मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना
  3. घर की अलमारी से 5 लाख रुपए और गहने चोरी

भोपाल: निशातपुरा क्षेत्र में चोरों ने डिप्टी रेंजर शोएब के सूने मकान का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। घटना के दौरान डिप्टी रेंजर अस्पताल में भर्ती थे और उनकी पत्नी उनके साथ ही रूकी थीं। निशातपुरा पुलिस ने पत्नी सबा फातिमा की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

दरअसल डिप्टी रेंजर शोएब का पिछले दिनों सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर घायल होने पर वह अस्तपाल में भर्ती हैं। 22 फरवरी की शाम को उनकी पत्नी अस्पताल में उनके साथ ही मौजूद थीं। अगली सुबह वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला।

 

साथ ही अंदर का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी के लाकर टूटे हुए थे। घटना देख वह सन्न रह गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सबा भी स्कूल का संचालन करती है। घर में रखा करीब पांच लाख रुपए नकद स्कूल के भुगतान और अस्पताल खर्च के लिए निकाला गया था। इसके अलावा लगभग 15 तोला सोना और एक किलो चांदी भी गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कॉलोनी के सीसीटीवी खंगाल रही है।

तुलसी नगर में सूने मकान का ताला तोड़ा, लाखों का माल उड़ाया

तुलसी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय सामने आई जब मकान मालिक अपने गांव गए थे। वे लौटकर आए तो चोरी का पता लगा। टीटीनगर पुलिस के अनुसार, तुलसी नगर निवासी 33 वर्षीय अर्श प्रताप सिंह जनजाति विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं।

उन्होंने बताया कि छह फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे वे अपने परिवार के साथ गांव कुशवार, रीवा गए थे। 23 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे जब वे लौटे तो घर के फेंसिंग गेट पर ताला लगा मिला। ताला खोलकर अंदर जाने पर मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

घर में रखी दो अलमारियों के ताले भी टूटे मिले। अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 5 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामान में सोने का हार और कान के झुमके समेत कई कीमती जेवर थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply