Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों का डेरा, कई जिलों में हो सकती है बारिश

 

अरब सागर के ऊपर बने चक्रवातीय घेरे और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। प्रदेश के दक्षिणी इलाके मे …और पढ़ें

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों का डेरा, कई जिलों में हो सकती है बारिश

आज दक्षिण मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

HighLights

  1. अरब सागर में सक्रिय चक्रवात से बदला प्रदेश का मौसम
  2. 24 घंटों में जबलपुर-रीवा समेत कई जिलों में हुई बारिश
  3. दक्षिण मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

भोपाल: अरब सागर के ऊपर बने चक्रवातीय घेरे और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र ने मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में आसमान पर बादलों की आवाजाही रही, जिसके चलते मंडला जिले सहित कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। रीवा में 7.0 मिलीमीटर, मंडला में 0.7 एमएम और जबलपुर में 0.4 एमएम बारिश हुई। बादलों के प्रभाव के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।

 

मंगलवार को नर्मदापुरम 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं खंडवा और खरगोन में भी पारा 34 डिग्री के पार रहा।

प्रदेश के चारों महानगरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 32.2 15.2
इंदौर 31.2 14.0
ग्वालियर 31.0 14.6
जबलपुर 31.3 16.7

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

मौसम केंद्र के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्व अरब सागर (सौराष्ट्र-कच्छ) के पास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है । साथ ही, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

27 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे मौसम में पुनः बदलाव आ सकता है । फिलहाल शेष संभागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी मध्य प्रदेश में दोपहर बाद बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply