Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में इवेंट प्लानर को कार से घसीटा, युवती से हुई थी कहासुनी, बचाने आए दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

 

भोपाल में इवेंट प्लानर के साथ हुई मारपीट और वायरल वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। हबीबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में आ …और पढ़ें

भोपाल में इवेंट प्लानर को कार से घसीटा, युवती से हुई थी कहासुनी, बचाने आए दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा

भोपाल में इवेंट प्लानर को बेरहमी से पीटा (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. युवती के फोन पर पहुंचे बदमाशों ने कार से घसीटकर इवेंट प्लानर को पीटा
  2. दोस्त ने गुंडों के साथ मिलकर बीच सड़क पर घेरा और लात-घूंसे बरसाए
  3. बदमाशों ने बीच-बचाव करने आए दोस्तों को भी नहीं बख्शा

भोपाल। महिला मित्र से कहासुनी करने पर उसके दोस्त ने एक इवेंट प्लानर से जमकर मारपीट की। साथ ही बीच-बचाव करने वाले दोस्तों को भी बेरहमी से पीटा। इवेंट प्लानर उसकी महिला मित्र के साथ रातीबड़ में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई तो युवती ने अपने दोस्त को फोन किया, जिसके बाद उसने इवेंट प्लानर को मिलने बुलाया।

वहां पहुंचते ही आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे कार से घसीटा और जमीन पर गिराकर जमकर लात-घूंसे मारे। उसके दोस्तों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें भी जमकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।

 

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय दर्पण सिंह मिसरोद का रहने वाला है और वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। शिकायत में उसने बताया कि बुधवार रात वह अपने दोस्तों और युवती अदिति के साथ रातीबड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था। इसी दौरान अदिति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ा तो अदिति ने अपने दोस्त आदित्य को फोन कर पूरी घटना बताई। जिसके बाद आदित्य ने दर्पण को फोन कर मिलने बुलाया। दर्पण दोस्तों के साथ अदिति को घर छोड़कर आया और फिर दोबारा आदित्य का फोन आया तो उससे मिलने के लिए बंसल वन पहुंचा। वहां आदित्य ने जैसे ही उसे देखा तो दोस्तों के साथ कार से घसीटा और मारपीट शुरू कर दी। उसने जमीन में गिराकर लात-घूंसे मारे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply