Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में खराब खाने को लेकर वकील और होटल संचालक के बीच जमकर बवाल, भड़के वकीलों ने थाना घेरा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

 

भोपाल में हबीबगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में सड़े हुए खाने को लेकर होटल संचालक और वकील के बीच जमकर विवाद हो गया। वकील ने कहा कि उनके वकालत के पेशे को लेक …और पढ़ें

भोपाल में खराब खाने को लेकर वकील और होटल संचालक के बीच जमकर बवाल, भड़के वकीलों ने थाना घेरा, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

भोपाल में वकीलों ने थाना घेरा (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. भोपाल में होटल संचालक और वकील के बीच जमकर मारपीट
  2. होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने पहले दर्ज किया था केस
  3. इसके बाद वकीलों ने थाना घेरा, फिर हुई काउंटर एफआईआर

भोपाल। हबीबगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में सड़े हुए खाने को लेकर जमकर विवाद हो गया। होटल में खाना खा रहे वकील सिकंदर सिंह राजपूत ने सड़े खाने की शिकायत की और रुपये वापस करने की मांग की, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। होटल में महिला की शिकायत पर पुलिस ने वकील के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था।

शुक्रवार को वकील ने उनके साथ मारपीट और होटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।साथ ही कार्रवाई न करने पर हबीबगंज थाने का घेराव कर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद देर रात पुलिस ने वकील सिकंदर की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया।

 

आरोप है कि होटल संचालक ने मारपीट करते हुए सोने की चेन और 28 हजार रुपए छीन लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हबीबगंज पुलिस के अनुसार गुरुवार को वकील सिकंदर सिंह राजपूत 11 नंबर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर पार्सल लेने पहुंचे थे।

उन्होंने सब्जी ऑर्डर की, लेकिन कुछ देर बाद जो खाना दिया गया वह खराब था। इस पर उन्होंने होटल प्रबंधन से शिकायत कर रुपये वापस करने की मांग की, जिसे प्रबंधन ने ठुकरा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वकील सिकंदर राजपूत का आरोप है कि विवाद के दौरान होटल संचालक और स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की, साथ ही गले में पहनी सोने की चेन और जेब में रखे 28 हजार रुपए छीन लिए। उनका यह भी कहना है कि इस दौरान उनके वकालत के पेशे को लेकर अपशब्द कहे गए, जिसके वीडियो प्रमाण भी उनके पास मौजूद है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply