Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में लोक भवन के पास दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन दुरुस्त, लेकिन सड़क का गड्ढा बना सिरदर्द

 

भोपाल में लोक भवन (राज भवन) के पास मंगलवार को फूटी पाइपलाइन को नगर निगम ने दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन तो सुधार दी है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह …और पढ़ें

भोपाल में लोक भवन के पास दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन दुरुस्त, लेकिन सड़क का गड्ढा बना सिरदर्द

लोक भवन के पास दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन दुरुस्त

HighLights

  1. दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन दुरुस्त
  2. डायवर्सन हटने में लग सकता है दो से तीन दिन का समय
  3. मरम्मत के बाद भी तीसरे दिन जल संकट बरकरार

भोपाल। लोक भवन (राज भवन) के पास मंगलवार को फूटी पाइपलाइन को नगर निगम ने दो दिन की मशक्कत के बाद पाइपलाइन तो सुधार दी है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। तीसरे दिन भी न तो जल आपूर्ति शुरू हो सकी और ना ही यातायात सुचारू रूप से शुरू किया जा सका है। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद उसे मजबूत करने के लिए कंक्रीट डाला गया है, जो अभी गीला है।

इसी कारण पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे को अब तक भरा नहीं जा सका है। गड्ढा खुला होने की वजह से गुरुवार को भी मार्ग डायवर्सन जारी रहा। मछली घर तिराहे से कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हाल) की ओर जाने वाले वाहन गलत साइड से निकलते रहे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

 

वहीं, पाइपलाइन सुधरने के बाद भी गुरुवार रात आठ बजे तक जल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते लगातार तीसरे दिन जोन क्रमांक सात और आठ के 74 बंगला, पत्रकार कॉलोनी, लिंक रोड नंबर-तीन और जहांगीराबाद समेत कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।

भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क की मरम्मत में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। इसके बाद ही यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को तेज दबाव के कारण पांच एमएलडी क्षमता वाली पाइपलाइन फट गई थी, जिससे लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया था और सड़क को भी नुकसान पहुंचा था। पाइप फटने के बाद लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। तेज बहाव के चलते सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई और डामर की परत को नुकसान पहुंचा।

इनका कहना है

पाइप लाइन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। देर रात जल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई। सड़क की मरम्मत होने में अभी दो का समय लग सकता है। – तन्यम वशिष्ठ शर्मा, अपर आयुक्त।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply