Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल से गुजरने वाली 9 ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा, अब सीट पर मिलेगा पसंदीदा भोजन

 

भोपाल। ट्रेन यात्रा अब केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का साधन नहीं रह गई है, बल्कि यह स्वाद और सुविधा का नया अनुभव बन चुकी है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की ई-कैटरिंग सेवा ने ऑनबोर्ड खानपान व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब भोपाल से गुजरने वाली 9 प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को भी यह सुविधा मिल रही है, जिससे वे अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद भोजन ऑर्डर कर सकते हैं।

ऐप और हेल्पलाइन से बुक करें पसंदीदा भोजन

पहले लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रेन के तयशुदा खाने या स्टेशन के सीमित विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ‘फूड ऑन ट्रैक’ मोबाइल ऐप या 1323 हेल्पलाइन के माध्यम से पीएनआर नंबर दर्ज कर अधिकृत रेस्टोरेंट और लोकप्रिय ब्रांड्स से भोजन बुक कर सकते हैं। ऑर्डर किया गया भोजन निर्धारित स्टेशन पर सीधे सीट तक पहुंचाया जाता है, जिससे भीड़भाड़ और असुविधा से राहत मिलती है।

सरल शिकायत निवारण और रिफंड की सुविधा

आईआरसीटीसी ने शिकायत निवारण की व्यवस्था भी सरल बनाई है। यदि भोजन गलत पहुंचे या देरी हो, तो यात्री 1323 हेल्पलाइन, मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप नंबर 8750001323 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जांच के बाद आवश्यक होने पर रिफंड भी दिया जाता है।

इन 9 प्रमुख ट्रेनों में उपलब्ध है ई-कैटरिंग सेवा

भोपाल से गुजरने वाली जिन ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध है, उनमें कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मंगलाद्वीप एक्सप्रेस, गोवा वास्को एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस शामिल हैं।

FSSAI लाइसेंस और ओटीपी सिस्टम

ई-कैटरिंग में यात्रियों की सेहत का पूरा ध्यान रखा जाता है। सभी वेंडर्स के पास एफएसएसएआई लाइसेंस होता है और सफाई का पालन किया जाता है। नियमित जांच करते हैं, ताकि खाना ताजा, सुरक्षित और समय पर पहुंचे। ओटीपी सिस्टम से खाना सीधे सीट तक दिया जाता है। – एके सिंह, पीआरओ, आईआरसीटीसी, रेलवे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply