भोपाल के स्टेशन बजरिया इलाके में अंधविश्वास के चलते हादसा हो गया। रविवार रात सुनील बाथम बुलेट से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। …और पढ़ें

बिल्ली के अंधविश्वास के चक्कर में हो गया हादसा। – एआई इमेज
HighLights
- जांची बाग में नाले के पास बिल्ली रास्ता काट गई
- अंधविश्वास में उन्होंने सड़क किनारे ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी
- तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी
भोपाल। शहर के स्टेशन बजरिया इलाके में अंधविश्वास के चक्कर में दुर्घटना हो गई। इलाके से गुजर रहे एक बुलेट सवार के सामने से बिल्ली दौड़कर निकल गई। बिल्ली के रास्ता काटने पर उसने ब्रेक लगाकर गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। तभी पीछे से आ रही बाइक बुलेट में जा भिड़ी। इसमें एक युवक घायल हो गया। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुनील बाथम अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट (एमपी 04 वाईयू 2208) में पेट्रोल भरवाने के लिए रविवार रात जा रहे थे। इसी दौरान खजांची बाग में नाले के पास उनके सामने से एक बिल्ली रास्ता काटकर निकल गई। इसके बाद सुनील ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उन्हें बुलेट को टक्कर मार दी।
हमीदिया अस्पताल में एक्स-रे कराया
इस हादसे में उस पर बैठे सुनील को अंगूठे में चोट लग गई और नीचे गिरने की वजह से उनके हाथ में भी चोट लगी। इसके बाद सुनील ने अपने दोस्त की इसकी सूचना दी और वो उन्हें लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर एक्स-रे करने के बाद डॉक्टर ने उनके अंगूठे में मरहम लगाया और दवाई दी। इसके बाद वे सीधे पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।




