Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में ब्यूटीशियन से धोखाधड़ी और दरिंदगी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम

भोपाल में लव जिहाद और धर्मांतरण का मामला: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन से दुष्कर्म; आरोपी आदिल गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ब्यूटीशियन को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उस पर धर्म परिवर्तन व जबरन मांस खाने का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों के हंगकेमे और सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान: पीड़िता महिला अपने पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी, इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान राजगढ़ निवासी आदिल से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

  • शादी का झांसा और शोषण: महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पिछले करीब एक साल से उसका शारीरिक शोषण किया।

  • धर्मांतरण और मांस खाने का दबाव: आरोपी द्वारा लगातार पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने और जबरन मांस खाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसका वह विरोध कर रही थी।

  • होटल में हंगामे के बाद खुलासे: दो दिन पहले आरोपी ने महिला को पिपलानी क्षेत्र स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और वहां भारी हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत और बन्दों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदिस (राजगढ़ निवासी) के खिलाफ दुष्कर्म, धर्मांतरण के प्रयास और अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply