Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, दो एसडीएम बदले, अब आशुतोष शर्मा को गोविंदपुरा की कमान

 

बता दें कि 15 जून को तत्कालीन गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता के नगर निगम तबादले के बाद एमपी नगर एसडीएम एलके खरे अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

HighLights

  1. डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल बनीं बैरसिया एसडीएम।
  2. आशुतोष शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई नवाचार किए,
  3. गोविंदपुरा जैसे महत्वपूर्ण वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

भोपाल। प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बदलाव करते हुए दो एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा को गोविंदपुरा वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल को बैरसिया का नया एसडीएम बनाया गया है।

करीब दो वर्षों से बैरसिया में पदस्थ रहे आशुतोष शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई नवाचार किए, जिसके आधार पर उन्हें गोविंदपुरा जैसे महत्वपूर्ण वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि 15 जून को तत्कालीन गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता के नगर निगम तबादले के बाद एमपी नगर एसडीएम एलके खरे अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

अब नए आदेश के बाद गोविंदपुरा में नियमित एसडीएम की नियुक्ति हो गई है।

वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार हुजूर में विनोद सोनकिया, टीटी नगर में अर्चना शर्मा, शहर वृत्त में दीपक पांडे, कोलार में पीसी पांडे, बैरसिया में शिवांगी बघेल और गोविंदपुरा में आशुतोष शर्मा एसडीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply