भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 40 इलाकों में सोमवार को तीन से सात घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक यहां कटेगी बिजली
सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, न्यू मार्केट, 45 बंगला व आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक यहां गुल रहेगी बत्ती
सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक भोपाल टाकीज चौराहा, नूरमहल रोड, अशोका कालोनी व आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक इन इलाकों में बत्ती गुल
सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक सुहागपुर, फैथकलां, सेज ग्रीन, हिनोतिया, आस्ट्रिया, पिपलिया केशो, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत व आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह दस से दोपहर दो बजे तक इन इलाकों में बिजली नहीं
सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बरखेड़ी, साउथ इन्क्लेव, अयंकार कालोनी, भारत नगर, बसंतकुंज, डीके गोल्ड, सांई आर्चेड, दूरसंचार नगर, आकांक्षा इन्क्लेव व आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सुबह दस से शाम पांच बजे तक इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल
वहीं सुबह दस से शाम पांच बजे तक न्यू कोहेफिजा, एलेक्सर गार्डन कालोनी, सिग्मा ग्रीन कालोनी, कम्फर्ट हाइट्स कालोनी, बड़वई, नाइस स्पेश कालोनी, आईनाक्स कालोनी, पलासी, राजनगर व आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।




