Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

ऑरेज लाइन रूट के लिए पेयजल पाइप लाइन होगी शिफ्ट, दो दिन पानी के लिए परेशान होगी एक लाख आबादी

भोपाल: मेट्रो निर्माण के चलते कल पुराने शहर की प्यास बुझेगी, 1 लाख आबादी होगी प्रभावित

अग्रसर इंडिया | भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार के चलते सोमवार को पुराने शहर के एक बड़े हिस्से में जल संकट रहने वाला है। भोपाल मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा बैरसिया रोड पर ऑरेंज लाइन के निर्माण कार्य के दौरान कोलार जलप्रदाय परियोजना की पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा, जिसके कारण जलापूर्ति बाधित रहेगी।

डीआईजी बंगले से आरिफ नगर के बीच शिफ्टिंग

जानकारी के अनुसार, मेट्रो निर्माण की राह में आ रही 400 एमएम व्यास की डीआई फीडरमेन पाइपलाइन को शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्य 11 मई (सोमवार) को डीआईजी बंगले से आरिफ नगर के बीच किया जाएगा।

जल आपूर्ति का शेड्यूल:

  • 11 मई: संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

  • 12 मई: पाइपलाइन चार्ज होने के बाद कम दबाव (Low Pressure) से जलापूर्ति की जाएगी।

इन इलाकों में मचेगा हाहाकार

पाइपलाइन शिफ्टिंग की वजह से पुराने शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले करीब 1 लाख लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  • जेपी नगर, आरिफ नगर और न्यू आरिफ नगर।

  • काजी कैंप, टीला जमालपुरा और कांग्रेस नगर।

  • नारियलखेड़ा, निशातपुरा और चौकसे नगर।

  • ग्रीन पार्क, छह गलियां, पिंजोमल टैंक और छोला विश्रामघाट।

  • रेशम केंद्र, रम्भा नगर और छोटी मस्जिद के आसपास की गलियां।

गर्मी ने बढ़ाई शहरवासियों की टेंशन

मई की भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच दो दिनों तक पानी की किल्लत की खबर ने स्थानीय निवासियों को चिंता में डाल दिया है। नगर निगम और मेट्रो प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार को ही अपनी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पानी का भंडारण कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।


इसे भी पढ़ें: बदल गए IPL 2026 के नियम, अब इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply