Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

गांधीनगर, बैरागढ़, नबीबाग समेत इन इलाकों की बत्ती रहेगी गुल

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)

भोपाल / शहर डेस्क

भोपाल में आज कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 6 घंटे तक गुल रहेगी लाइट; यहां देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची

भोपाल: राजधानी भोपाल के रहवासियों के लिए जरूरी खबर है। बिजली कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में रखरखाव और सुधार कार्यों के चलते शुक्रवार को अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों में कटौती की जानी है, उनमें परस्पर कॉलोनी, गांधीनगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ और भानपुर समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। नागरिक असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकते हैं।

प्रभावित क्षेत्रों और समय की सूची (Power Cut Schedule)

  • सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक:

    • परस्पर कॉलोनी, स्टर्लिंग ग्रीन व्यू-1, अमलतास फेज-1, हेरंब होम्स, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

    • रुद्राक्ष कॉलोनी, शिवा स्प्रिंग, शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी एवं आसपास।

  • दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक:

    • तुलसी टॉवर, पारुलकर अस्पताल, नगरीय प्रशासन कार्यालय और आसपास का इलाका।

  • सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक:

    • बीएसएस कॉलेज, दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी एवं आसपास।

    • भानपुर पुल, स्ट्रीट लाइट, शिव नगर फेज-1, 2, 3 और आसपास।

    • जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेज-1, 2, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, नबी बाग थाना क्षेत्र एवं आसपास।

  • सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक:

    • आशाराम चौराहा, गांधीनगर बाजार, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, डेंटल कॉलेज, पर्णकुटी, आरामिल, धाकड़ चौराहा व आसपास।

    • ब्लेयर कॉलोनी फेज-1, 2, लेक पर्ल स्प्रिंग एवं आसपास।

    • पर्णकुटी परिसर, पीपलनेर, हाईटेक सिटी व आसपास।

    • ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, सिटी वाक, संतजी की कुटिया, बैरागढ़ थाना क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply