एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)
मनोरंजन एवं टेलीविज़न डेस्क
Bigg Boss 20 Update: नॉमिनेशन टास्क में फूट-फूटकर रोईं लव, स्काउट के साथ टूटे रिश्ते पर छलका दर्द; माही की कैप्टेंसी रही फेल
मुंबई: लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज नॉमिनेशन टास्क के साथ हुई। घर के अंदर बदलते रिश्तों, इमोशनल ड्रामे और कैप्टेंसी को लेकर हुए फैसलों ने खेल को और दिलचस्प बना दिया है। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर आंसू बहे, तो वहीं घर की कैप्टेंसी को लेकर भी बड़ा फैसला सामने आया है।
मुख्य बिंदु (Highlights)
-
नॉमिनेशन टास्क और लव का इमोशनल ड्रामा: टास्क के दौरान माही के कहने पर लव, स्काउट और आसिफ को एक-दूसरे की जगह पर भेजती हैं, जिसके बाद लव फूट-फूटकर रोने लगती हैं। लव का कहना था कि स्काउट ने अचानक उनसे बात करना बंद कर दिया है, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा है।
-
रिश्तों पर उठे सवाल: लव ने बताया कि वो स्काउट और काशवी की शादी के सपने देख रही थीं, लेकिन काशवी ने उन पर स्काउट को फंसाने का गंभीर आरोप लगाया। लव ने कहा कि 50 दिन किसी के साथ बिताने के बाद अचानक से मूव ऑन करना आसान नहीं होता, हालांकि वो अंत तक स्काउट, आसिफ, आम्रपाली और यंग के साथ अपने रिश्ते बनाए रखना चाहती हैं। इस दौरान स्काउट भी भावुक हो जाते हैं, जिन्हें यंग शांत करवाते हैं।
-
एविक्शन के लिए नॉमिनेटेड सदस्य: टास्क के अंत में बिग बॉस घोषणा करते हैं कि इस हफ्ते बेघर होने के लिए लव, आम्रपाली, आसिफ, गुल्लू, कनिका और स्काउट नॉमिनेट हुए हैं।
-
माही की कैप्टेंसी रही फेल: बिग बॉस द्वारा घरिकवालों से माही की कैप्टेंसी की समीक्षा मांगी जाती है। आम्रपाली, कनिका, अरिशफा, आसिफ, लव और मनीष माही की कैप्टेंसी के खिलाफ मत देते हैं, जबकि यंग उनका समर्थन करते हैं। बहुमत के आधार पर बिग बॉस घोषणा करते हैं कि माही की कैप्टेंसी असफल रही है।
-
घर में बदलती समीकरण और बातचीत: एपिसोड के अंतिम हिस्से में लव और स्काउट अपने बीच की दूरियों को खत्म कर आपसी मुद्दों को सुलझाने का फैसला करते हैं, हालांकि उदिति इस बात पर आपत्ति जताती हैं कि हालिया विवाद के बाद लव और स्काउट को एक साथ नहीं बैठना चाहिए।




