Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

चीन से लौटते ही दबोचा गया देवास में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली से पकड़े गए दो आरोपी

 

टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन के ग्वांग्झू से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। …और पढ़ें

चीन से लौटते ही दबोचा गया देवास में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली से पकड़े गए दो आरोपी

HighLights

  1. चीन से दिल्ली लौटते ही एयरपोर्ट पर दबोचा गया ब्लास्ट का मास्टरमाइंड मुकेश विज
  2. महेश चौहान भी दिल्ली से गिरफ्तार फरार आरोपियों पर था 10 हजार का इनाम
  3. टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकीं

देवास। टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चीन से दिल्ली लौटते ही उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ फरार चल रहे महेश चौहान को भी दिल्ली से पकड़ा गया है।

बताया गया है कि मुकेश विज पुलिस से बचने के लिए चीन के ग्वांग्झू भाग गया था। लेकिन देवास पुलिस ने पहले ही उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवा दिया था। जैसे ही वह नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, पहले से अलर्ट टीम ने उसे दबोच लिया। एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी लगातार दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थी।

 

10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था

फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। अब तक इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। घटना के बाद सबसे पहले लाइसेंसी अनिल मालवीय और ठेकेदार मोहम्मद अजास पकड़े गए थे। इसके बाद कपिल विज को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply