अरेराहिल्स थाना क्षेत्र के रोशनपुरा क्षेत्र में बुधवार शाम छह साल की मासूम घर की सीढ़ियों पर खेल रही थी,जहां से वह लुढ़कते हुए नीचे गिर गई। इलाज के दौ …और पढ़ें

भोपाल में सीढ़ियों से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत(सांकेतिक फोटो)
HighLights
- भोपाल में सीढ़ियों से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत
- घर में खेलते समय बिगड़ा संतुलन, ग्राउंड फ्लोर तक गिरी मासूम
- इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार सदमे में
भोपाल। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर में खेल रही छह साल की मासूम बच्ची सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के अनुसार रोशनपुरा निवासी अशफाक रहीम की छह वर्षीय बेटी हिबा यूकेजी की छात्रा थी। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर की सीढ़ियों पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लुढ़कते हुए नीचे ग्राउंड फ्लोर तक जा गिरी।
चीख सुन दौड़े परिजन
बच्ची के गिरते ही उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। हिबा के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। घबराए परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
घर में पसरा मातम
मासूम की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक हिबा बेहद चंचल और मिलनसार बच्ची थी। कुछ ही पलों में खेलते-खेलते उसकी जिंदगी खत्म हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है।-सुनील शर्मा, थाना प्रभारी, अरेराहिल्स




