Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

हिस्ट्रीशीटर ने 30 मिनट में दो जगह की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला पर भी चलाई गोली

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम

भोपाल में खौफ का आधा घंटा: हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुरानी रंजिश में कमलानगर और टीटीनगर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला पर भी चलाई गोली

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानोगी बुधवार शाम को देखने को मिली। पुरानी रंजिश के चलते एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर महज आधे घंटे के भीतर टीटीनगर और कमलानगर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी और लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • आधे घंटे में दो इलाकों में फायरिंग: पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल निरापुरे अपने साथी संदीप अहिरवार और नीलेश के साथ मिलकर बुधवार शाम इस वारदात को अंजाम देने निकला था। उसने टीटीनगर और कमलानगर इलाकों में दहशत फैला दी।

  • पहली घटना (पत्रकार कॉलोनी): बुधवार शाम करीब छह बजे पहली वारदात टीटीनगर थाना क्षेत्र की पत्रकार कॉलोनी में हुई। यहां आरोपी राहुल निरापुरे और उसके साथियों ने राहुल शर्मा नामक युवक के घर पहुंचकर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

  • दूसरी घटना (आंबेडकर नगर): इसके बाद आरोपी कमलानगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में रहने वाले अजय उर्फ ‘शूटर’ के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अजय शूटर से राहुल की पुरानी दुश्मनी है और उनका एक मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।

  • महिला पर भी चलाई गोली: आंबेडकर नगर में आरोपियों ने पहले सचिन उर्फ बच्चा के साथ मारपीट की। इसी दौरान बीच-बचाव में अजय की पत्नी सामने आ गई, तो हिस्ट्रीशीटर ने उस पर भी गोली चला दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।

  • पुलिस की दबिश जारी: दोनों ही घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply