गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ह …और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो। एआई से निर्मित है।
HighLights
- होटल में युवक-युवती को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
- युवक के साथ मारपीट और गोबर पोतने के आरोप
- युवती ने पुलिस से कार्रवाई नहीं करने की बात कही
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ लिया।
घटना गौतम नगर स्थित होटल प्राइड की बताई जा रही है। इस दौरान युवक के साथ मारपीट और चेहरे पर गोबर पोतने के आरोप भी सामने आए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
होटल पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक होटल में युवक-युवती के ठहरे होने की सूचना पर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को कमरे से बाहर निकालकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कार्रवाई को लेकर बाद में कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुरा थाने का घेराव भी किया।
युवती बोली- कोई कार्रवाई नहीं चाहिए
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान जहांगीराबाद निवासी 27 वर्षीय आरिफ खान के रूप में हुई है, जबकि युवती अयोध्या नगर क्षेत्र की रहने वाली है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से आरिफ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और उसके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती।
युवक पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरिफ खान के खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और गोविंदपुरा थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।




