Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

IPL 2026 Purple Cap Winner: कगिसो रबाडा के नाम हुई पर्पल कैप, इतिहास रचने से चूके भुवनेश्वर कुमार; फाइनल में हुआ फैसला

 

IPL 2026 Purple Cap Winner Kagiso Rabada: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर लिया है. सीजन का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. खिताबी मुकाबले में गुजरात के गेंदबाज ने कमाल कमाल किया. गुजरात के विरोध में खेल रही बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप अपने नाम करने से चूक गए. अगर भुवी पर्पल कैप अपने नाम कर लेते, तो वह इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते.

फाइनल में गुजरात पहले बैटिंग के लिए उतरी. इस दौरान भुवनेश्वर ने 2 विकेट लेकर 28 विकेट अपने नाम किए. रबाडा के नाम पर सीजन में पहले से ही 28 विकेट दर्ज थे. फिर दूसरी पारी के दौरान जब रबाडा गेंदबाजी करने के लिए आए, तो उन्होंने देवदत्त पडिक्कल का विकेट लेकर 29 विकेट पूरे किए और पर्पल कैप अपने नाम कर ली. इस तरह रबाडा ने फाइनल में पर्पल कैप की जंग जीती.

इतिहास रचने से चूके भुवनेश्वर कुमार

बता दें कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार, ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल के नाम पर दर्ज है. तीनों ही खिलाड़ियों ने 2-2 बार पर्पल कैप अपने नाम किया है. लिहाजा अगर भुवनेश्वर इस सीजन पर्पल कैप जीत जाते, तो वह तीन बार पर्पल कैप जीतने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन जाते. इस तरह भुवी इतिहास रचने से चूक गए.

वैभव सूर्यवंशी के नाम हुआ ऑरेंज कैप

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply