Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘इसका कोई मतलब नहीं है…’, CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह

 

सीजेपी यानी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा हैं. सोनम वांगचुक को हॉस्पिटल ले जाने के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके भूख हड़ताल पर बैठे, जो अब खत्म हो गई हैं. इसी बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज नई दिल्ली आईं, जहां उन्होंने मीडिया से बात की और सीजेपी के इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही कहा कि इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है.

हेमा मालिनी ने दिया बयान 

मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने साफ कहा, ‘अगर कोई परेशानी है, तो उसे अच्छे से बैठकर बात करके सुलझाना चाहिए. इस तरह के प्रदर्शन का कोई फायदा नहीं होगा. देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए मोदी सरकार है और इसपर बहुत काम किया गया हैं. अभी जो भी प्रदर्शन किया जा रहा है, उसका कोई मतलब नहीं है. मेरा मानना है कि बात करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को इस तरह गुमराह नहीं करना चाहिए, बल्कि अच्छे कामों के लिए प्रेरित करना चाहिए.’  इसके अलावा उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की बात पर कोई जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

इन सेलेब्स ने बढ़ाया हौसला 

बता दें कि आज सीजेपी के इस प्रदर्शन में आए लोगों ने संसद के पास मार्च किया. परीक्षा में देरी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार की जा रही है. इसी बीच पुलिस ने वहां लाठी चर्चा शुरू कर दी. वहीं इस मार्च से पहले रविवार को प्रकाश राज, अभिनेत्री शबाना आजमी और पूनम पांडे भी जंतर-मंतर इनका समर्थन करने पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया. साथ ही सोनम वांगचुक के बाद भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का अनशन तुड़वाया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, चिन्मयी श्रीपदा जैसे कई सेलेब्स ने इनका साथ दिया और उनके लिए आवाज उठाई.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply