Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एमपी में IPS के बढ़ सकते हैं 30 पद, पुलिस मुख्यालय ने कैडर रिव्यू के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, प्रमोशन के खुलेंगे रास्ते

 

मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 पद बढ़ सकते हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को काडर रिव्यू करने का प्रस्ताव भेजा है। शासन से इसे…और पढ़ें

एमपी में IPS के बढ़ सकते हैं 30 पद, पुलिस मुख्यालय ने कैडर रिव्यू के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव, प्रमोशन के खुलेंगे रास्ते

एमपी में IPS के बढ़ सकते हैं 30 पद (AI तस्वीर)

HighLights

  1. प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 30 पद बढ़ सकते हैं
  2. पुलिस मुख्यालय ने कैडर रिव्यू के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
  3. एक बार के रिव्यू में 20 से 25 पद बढ़ते हैं

भोपाल। प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 पद बढ़ सकते हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को काडर रिव्यू करने का प्रस्ताव भेजा है। शासन से इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। प्रदेश में अभी आइपीएस के 319 पद हैं। प्रति पांच वर्ष में काडर रिव्यू होता है। इसके पहले 2022 में हुआ था।

एक बार के रिव्यू में बढ़ते हैं 20 से 25 पद

वर्ष 2003 से अभी तक में पांच काडर रिव्यू होने चाहिए थे, पर चार ही हो पाए हैं। निर्धारित फार्मूला के अंतर्गत एक बार के रिव्यू में 20 से 25 पद बढ़ते हैं। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जितने पद बढ़ेंगे उनमें 33 प्रतिशत में राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को अवसर मिलेगा। पद नहीं होने के कारण कई अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के स्तर से ही सेवानिवृत हो जाते हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply