एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम
उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: प्रदेश के 16 शासकीय महाविद्यालयों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देकर बनाया गया द्वितीय श्रेणी रजिस्ट्रार
भोपाल: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के 16 शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया है। इन कर्मचारियों को पदोन्नति के बाद द्वितीय श्रेणी (क्लास-टू) रजिस्ट्रार (पंजीयक) के पद पर विभिन्न महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्य बिंदु (Highlights)
-
वर्षों बाद मिला प्रमोशन: शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत है, जिससे प्रशासनिक कामकाज में भी तेजी आएगी।
-
प्रमुख शहरों में नई पदस्थापना: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और सीहोर सहित कई जिलों के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में नए रजिस्ट्रार तैनात किए गए हैं।
प्रमुख महाविद्यालयों और अधिकारियों की पदस्थापना सूची
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और संस्थानों में निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
-
भोपाल:
-
एम.एल. मंगरोलिया: शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (MVM), भोपाल
-
दिलीप तिवारी: उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल
-
तरूलता शर्मा: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, भोपाल
-
राकेश शर्मा: शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल
-
ज्योति केने: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल
-
-
अन्य जिले:
-
के.एल. उपाध्याय: शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर
-
आनंद कुमार चौधरी: शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन
-
संतोष कुमार सक्सेना: चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर
-
डॉ. के.वी. बुनकर: गुना
-
किशोरीलाल चढ़ार: टीकमगढ़
-
नारायण प्रसाद संजोदिया: राजगढ़
-
तारा बिलवाल: झाबुआ
-
पी.एस. उईके: छिंदवाड़ा
-
शारदा प्रसाद सोनी: रीवा
-
राकेश कुमार दुबे: जबलपुर
-
छोटेलाल प्रजापति: दमोह
-
इन नियुक्तियों से महाविद्यालयों में प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों के प्रबंधन में और अधिक कसावट आएगी।




