Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

पहाड़ों की बर्फबारी ने फिलहाल MP में थामी गर्मी, लेकिन जल्द बदलेगा मिजाज, लू की आहट शुरू

 

मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों का तापमान शुक्रवार को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिम में 33 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज …और पढ़ें

पहाड़ों की बर्फबारी ने फिलहाल MP में थामी गर्मी, लेकिन जल्द बदलेगा मिजाज, लू की आहट शुरू

उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश को रखा ठंडा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश को रखा ठंडा
  2. नर्मदापुरम, सीहोर, रीवा और सागर में चलीं तेज हवाएं
  3. प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा

भोपाल। प्रदेश का मौसम भले ही शुष्क हो गया हो, लेकिन तापमान में अभी अधिक उछाल नहीं आया है। कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार से तापमान में अधिक बढ़ोतरी होगी, लेकिन उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा, हालांकि यह राहत बहुत अधिक देर तक नहीं रहेगी।

मौसम केंद्र के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। चूंकि देश के उत्तरी इलाकों से पश्चिमी विक्षोभ निकल रहा है। इस वजह से वहां पर बर्फबारी हो रही है और वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान गिरा हुआ है, लेकिन जैसे ही हवाओं का रुख बदलेगा, प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगेगी। शुक्रवार को भले ही तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन तीखी धूप ने नागरिकों को बेचैन किया।

 

प्रदेश के पूर्वी इलाकों का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिम में 33 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम का 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, लेकिन नर्मदापुरम, सीहोर, रीवा और सागर जिले में तेज हवाएं चली हैं। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

शहरों का तापमान

शहर — अधिकतम — न्यूनतम

भोपाल — 34.6 — 18.4

इंदौर — 35.0 — 19.8

ग्वालियर — 33.4 — 17.5

जबलपुर — 34.4 — 17.0

नोट — तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply