Bhopal Breaking news Crime Latest News

पनाहगार समेत तीन आरोपित गिरफ्तार, गोली मारने वाला छात्र अब भी फरार

 

शोर-शराबे को लेकर जब उसी मल्टी में रहने वाले छात्र सुधांशु साहू और उनके दोस्त अंशुतेज पाटिल व हरीश दुबे ने आपत्ति जताई तो फ्लैट में पार्टी कर रहे अनिक …और पढ़ें

सेज गोलीकांड: पनाहगार समेत तीन आरोपित गिरफ्तार, गोली मारने वाला छात्र अब भी फरार

सेज यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में विवाद। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सेज सन सिटी कालोनी की मल्टी में
  2. पार्टी के विवाद में दो छात्रों को
  3. सीने और पेट में मारी थी गोली

भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी कैंपस के पास सेज सन सिटी कालोनी में हुए गोलीकांड के मामले में कटाराहिल्स पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसमें गोलीकांड के मुख्य आरोपित सुधांशु सिंह के साथ घटना में मौजूद रहे दो दोस्त और फिर गोलीकांड के बाद आरोपित को पनाह देने वाले एक अन्य छात्र को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं घटना के बाद से मुख्य आरोपित सुधांशु फरार है।

उसकी तलाशी में पुलिस की अलग-अलग टीमें कोटा, राजस्थान और शहडोल में सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार-रविवार रात करीब 12:45 बजे मल्टी में रहने वाले सेज यूनिवर्सिटी के छात्र अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी के रूम में पार्टी चल रही थी।

 

इस दौरान शोर-शराबे को लेकर जब उसी मल्टी में रहने वाले छात्र सुधांशु साहू और उनके दोस्त अंशुतेज पाटिल व हरीश दुबे ने आपत्ति जताई तो फ्लैट में पार्टी कर रहे अनिकेत, ओम और उनका दोस्त सुधांशु सिंह नीचे पहुंचे।

दोनों पक्षों के बीच पार्टी को लेकर कहासुनी हो रही थी, तभी सुधांशु सिंह ने अंशुतेज पाटिल और वहां टहल रहे एक अन्य युवक वासु गुप्ता को गोली मार दी, जो कि झगड़े में शामिल भी नहीं था।

दोनों आरोपितों को एम्स में भर्ती किया गया। वहीं आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने अनिकेत शर्मा, ओम तिवारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही सुधांशु को पनाह देने वाले राजवीर को भी पुलिस ने आरोपित बनाया है और गिरफ्तार कर लिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply