अगर आप रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। …और पढ़ें
HighLights
- रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस निरस्त
- बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन का काम बना कारण
- यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस
भोपाल। अगर आप रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के चलते इस ट्रेन को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन–चांपा जंक्शन रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन से जुड़े अधोसंरचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
नॉन-इंटरलाकिंग कार्य से प्रभावित होगा रेल परिचालन
इस दौरान प्री-नॉन इंटरलाकिंग, नॉन इंटरलाकिंग और पोस्ट नॉन इंटरलाकिंग का काम होगा, जिसके कारण ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 3 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नहीं चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 4 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।




