Breaking news Crime Entertainment Latest News

रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने की पांच राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

 

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की है. इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित टावर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है. पुलिस हर उस एंगल को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके. इस हमले के पीछे किसका हाथ है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. ये FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई गई हैं.

शनिवार आधी रात को हुई फायरिंग

बता दें कि रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं. रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर ये फायरिंग शनिवार आधी रात को हुई. जुहू पुलिस मौके पर पहुंच गई है और गनीमत से कोई घायल नहीं हुआ है. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंपी गई है. रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में पुलिस की गाड़ी, बैरिकेड दिखाई दे रहे हैं.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने की पांच राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

सलमान खान के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग

मालूम हो कि इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर सलमान खान के घर पर भी इसी तरह गोली चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. पुलिस इलाके में लगे CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल हमले का कारण और तमाम एंगल से जांच की जा रही है.

रोहित शेट्टी की फिल्में

रोहित शेट्टी की बात करें तो वो पॉपुलर फिल्ममेकर हैं. उनकी फिल्में जबरदस्त चर्चा में रहती हैं. वो एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. रोहित शेट्टी को फिल्मों में गाड़ियों को हवा में उड़ाने के लिए भी जाना जाता है.

रोहित शेट्टी की फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में सिंघम, सिंघम अगेन, गोलमाल, सिंबा, सिंघम रिटर्न्स, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल अगेन, दिलवाले, गोलमाल 3, गोलमाल 4 जैसी फिल्में शामिल हैं.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply