Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

सैफ अली खान से नवाब की संपत्तियों के मूल दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग, शत्रु संपत्ति की जांच के लिए बताया जरूरी

 

समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने भोपाल रियासत की कथित शत्रु संपत्ति मामले में एडीएम सुमित कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए यह बात कही है। …और पढ़ें

सैफ अली खान से नवाब की संपत्तियों के मूल दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग, शत्रु संपत्ति की जांच के लिए बताया जरूरी

HighLights

  1. सैफ-शर्मिला समेत परिवारजनों को भारत सरकार ने माना नवाब भोपाल की संपत्तियों का उत्तराधिकारी
  2. एडीएम को ज्ञापन देकर मांगे गए मूल नक्शा, मर्जर एग्रीमेंट और निजी संपत्ति की सूची
  3. कस्टोडियन विभाग के 2014-15 के नोटिस और हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी दस्तावेज की मांग

 भोपाल। भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति प्रकरण में सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर (पटौदी), सबाह अली खान, सोहा अली खान तथा सबीहा सुल्तान को नवाब भोपाल की संपत्तियों का परिवारजन मानते हुए नोटिस जारी किए थे। वहीं इन सभी ने शत्रु संपत्ति मामले में हाईकोर्ट जबलपुर में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन को पक्षकार बनाकर याचिकाएं दायर की थीं।

सैफ अली खान एवं अन्य परिवारजनों से नवाब भोपाल की निजी संपत्तियों से संबंधित 29 अप्रैल 1949 को तत्कालीन अधिकारी वीपी मेनन द्वारा हस्ताक्षरित मूल नक्शा, 30 अप्रैल 1949 का मूल मर्जर एग्रीमेंट तथा एक जून 1949 से पूर्व तैयार नवाब भोपाल की व्यक्तिगत संपत्तियों की मूल सूची सार्वजनिक कराई जाए।

 

स्थिति स्पष्ट करने के लिए दस्तावेज जरूरी

यह मांग समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने भोपाल रियासत की कथित शत्रु संपत्ति मामले में एडीएम सुमित कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए की है। उनका कहना है कि भोपाल रियासत की शत्रु संपत्ति की निष्पक्ष जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए ये दस्तावेज अत्यंत आवश्यक हैं।

शत्रु संपत्ति प्रकरण में कस्टोडियन विभाग ने 2014 और 2015 में सैफ अली खान को नोटिस जारी किए थे और हाईकोर्ट जबलपुर में दायर याचिकाओं पर 13 दिसंबर 2024 को फैसला भारत सरकार के पक्ष में आया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply