Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

समाप्त हुई 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा; जून के आखिरी हफ्ते में आएगा रिजल्ट

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होते ही बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं …और पढ़ें

MP Board 2nd Exam: समाप्त हुई 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा; जून के आखिरी हफ्ते में आएगा रिजल्ट

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. माशिमं की 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा मंगलवार को हुई समाप्त
  2. करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा
  3. 29 मई से होगा मूल्यांकन, जून के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट संभावित

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गई। अब बोर्ड अब एक्शन मोड में आ गया है और उत्तरपुस्तिकाओं (कॉपियों) के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंडल द्वारा आगामी 29 मई से कॉपियों की जांच का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसे लगभग 15 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और शिक्षकों की ड्यूटियां भी तय कर दी गई हैं।

 

साढ़े तीन लाख छात्रों का साल बचाने की कवायद

इस वर्ष आयोजित हुई द्वितीय परीक्षा में प्रदेशभर से करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस परीक्षा में मुख्य रूप से वे छात्र शामिल हुए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई थी या वे अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके थे।

इसके अलावा कुछ ऐसे विद्यार्थी भी इसमें शामिल हुए जो किसी कारणवश नियमित मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड इस परीक्षा के जरिए छात्रों का साल खराब होने से बचाने की कोशिश में जुटा है।

जून के अंत में आएगा रिजल्ट, कॉलेजों में प्रवेश में नहीं होगी दिक्कत

माशिमं के अधिकारियों के मुताबिक, कॉपियों की जांच का काम पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों का नया शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।

बोर्ड का लक्ष्य है कि जून के तीसरे या अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाए।

समय पर परिणाम आने से सफल होने वाले विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में और उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में एडमिशन (प्रवेश) लेने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply