एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)
मनोरंजन डेस्क
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का बड़ा सरप्राइज: पॉप स्टार एड शिरीन और अरिजीत सिंह ने गाया फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’; शाहरुख ने जताया आभार
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ (King) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ग्लोबल पॉप स्टार एड शिरीन (Ed Sheeran) और बॉलीवुड के सुरीले गायक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने को दर्शकों की तरफ से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं अब एड शिरीन ने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
एड शिरीन ने शेयर किया शाहरुख खान से जुड़ा अनुभव
प्रसिद्ध गायक एड शिरीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें यह बॉलीवुड प्रोजेक्ट कैसे मिला। उन्होंने लिखा:
“जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिला था, तभी उन्होंने मुझसे कहा था कि वह अपनी आने वाली फिल्म में मेरा एक गाना जरूर रखेंगे, और यह मेरा पहला बॉलीवुड सॉन्ग बनने जा रहा है। इन पिछले कुछ सालों में हमने एक-दूसरे को जाना और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूँ। पिछली बार जब मैं भारत में था, तब मैं उनके घर गया था… उन्होंने मुझे संगीतकार जोड़ी ‘ससचिन-जिगर’ से मिलवाया, जिसके बाद मैंने ‘तू मिल जाए’ गाने के लिए अपना वर्जन लिखा। मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि अरिजीत सिंह ने मेरे साथ मिलकर इस गाने को गाया है। इस एक ही प्रोजेक्ट में मेरे सभी पसंदीदा लोग शामिल हैं।”
शाहरुख खान ने दिया प्यारा रिएक्शन
एड शिरीन के इस पोस्ट और उनके द्वारा गाए गए वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने भी दिल जीत लेने वाला जवाब दिया। किंग खान ने लिखा:
“यह खूबसूरत गाना गाने के लिए मैं आपको जितना भी थैंक्यू कहूं, उतना कम है। खासकर आपने जिस बेहतरीन अंदाज में हिंदी लाइन्स गाई हैं, वह काबिले तारीफ है। लव यू!”
फिल्म से जुड़ी खास बातें और स्टार कास्ट
-
सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन: इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिनके निर्देशन में बनी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।
-
स्टार्स और कैमियो: फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि यह सुहाना खान की पहली थियेट्रिकल फिल्म (बड़े पर्दे पर डेब्यू) है, जिसमें वह पहली बार अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं।
-
दीपिका पादुकोण का खास अंदाज: फिल्म के रिलीज हुए पहले गाने ‘तू मिल जाए’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में दीपिका का एक खास और दमदार कैमियो रोल है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।




